दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरियापट्टी पेट्रोल पंप के पास रविवार को पुलिस ने ट्रक की केबिन में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 42 पेटी शराब पकड़ी। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए आरोपी का नाम राणा सिंह पुत्र रामनरेश सिंह है। वह पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव का निवासी है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद