- नगर के कचहरी परिसर में रोटरी क्लब की तरफ से दी गई
कसया। नगर के गांधी चौक स्थित कचहरी परिसर में सोमवार को अंतरर्राष्ट्रीय संस्थान रोटरी क्लब की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई गई। इस आयोजन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन दी गई। कसया एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आत्मनिर्भर सिद्धांत के प्रतीक हैं। लेकिन जब तक समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होंगी, तब तक समाज को प्रगति के रास्ते पर नहीं लाया जा सकता। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, विनय राय आदि ने संबोधित किया। अंत में रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, डॉ. एमएच खान, राजीव जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, उमेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।