- सोमवार की देर रात एसपी ने की कार्रवाईसंवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में एसपी ने सोमवार की देर रात कार्रवाई की। उन्होंने बरवापट्टी एसओ समेत सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बरवापट्टी एसओ अजित कुमार, तकुहीराज थाने के एसआई रामबदन चौहान, हाटा कस्बा चौकी प्रभारी एसआई प्रविंद्र राय, बरवापट्टी थाने में तैनात कांस्टेबल अंगद यादव, परिवहन शाखा के कांस्टेबल चालक इंद्रजीत यादव, अपराध प्रकोष्ठ में तैनात कांस्टेबल सतीश कुमार और महिला कांस्टेबल सविता राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।