फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार उप निरीक्षक सहित सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी ने चार उप निरीक्षक सहित सात पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया। विवेचना में लापरवाही और ड्यूटी के प्रति शिथिलता बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।एसपी धवल जायसवाल की तरफ से बताया गया है कि विशुनपुरा थाने के उप निरीक्षक कैलाश यादव, हरिलाल राव, तुर्कपट्टी थाने के उप निरीक्षक आकाश कुमार ग्वाल और अहिरौली बाजार थाने के उप निरीक्षक जय राम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके अलावा हाटा कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सत्येंद्रनाथ गिरी, अहिरौली बाजार थाने के कांस्टेबल अर्जुन कुमार और राजेश सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें