फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख राशन कार्ड धारकों को अब मुफ्त में नहीं मिलेगा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सात लाख राशन कार्ड धारकों को अब मुफ्त में नहीं मिलेगा अनाज
विज्ञापन

पडरौना। जिले में नियमित खाद्यान्न योजना के तहत अगस्त में सात लाख 12 हजार कार्ड धारकों को वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन लेने के लिए उसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सरकार की ओर से आपूर्ति विभाग को जून तक ही कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के लोगों को शासन के नए निर्देश का इंतजार है।
कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान गरीबों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा था। इसको देखते हुए सरकार ने कोटे की दुकानों से कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन मुहैया कराने के निर्देश दिए। सरकार के निर्देश पर जून 2022 तक निशुल्क अनाज दिया गया। शासन स्तर से अब तक मुफ्त अनाज वितरण को आगे बढ़ाने के संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके चलते कोटे की दुकानों से वितरित होने वाले राशन को पाने के लिए कार्ड धारकों को निर्धारित कीमत चुकानी पड़ सकती है। अनाज का दाम देने पर दो वर्ष से अब तक मुफ्त अनाज वितरण के तहत निशुल्क राशन पा रहे कार्ड धारकों को तगड़ा झटका लग सकता है। हालांकि आपूर्ति विभाग का मानना है कि जल्द ही इस संबंध में शासन से नया दिशा निर्देश मिल सकता है।
इस बारे में जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप ने कहा कि शासन से अभी नियमित खाद्यान्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन देने के लिए अभी कोई नया निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। शासन से निर्देश आ भी सकते हैं। नहीं आने पर इस माह वितरित होने वाले नियमित खाद्यान के लिए कार्डधारक को कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा कोटेदारों का कमीशन
बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने वितरण प्रणाली के दुकानदारों का कमीशन बढ़ा दिया है। आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अब कोटेदारों को प्रति क्विंटल 90 रुपये का कमीशन मिलेगा। पूर्व में प्रति क्विंटल 70 रुपये कमीशन के तौर पर मिलते थे। नियमित खाद्यान्न योजना के तहत प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को 35 किग्रा अनाज, इसमें 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल मिलता है। वहीं पात्र गृहस्थी के कार्डधारक को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज मिलता है। इसमें तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें