तमकुहीरोड। क्षेत्र के पिपराघाट के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किए गए सात मजदूरों को जांच में बाद स्वस्थ पाया गया। लिहाजा उन्हें घर भेज दिया गया। दिल्ली से आए सात मजदूरों को इस विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। 14 दिन की अवधि पूरी होने पर रविवार को इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सभी स्वस्थ मिले। डॉ. मुकेश आर्य व डॉ. संजय सिंह ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद घर जाने की अनुमति दे दी। 00000