फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग लगने से सात झोपड़ियां जलीं

Tue, 28 Mar 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा खास टोला लिलहट में सोमवार की दोपहर बाद एक झोपड़ी में आग लग गई। गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग की चपेट में अगल-बगल के छह लोगों की झोपड़ियां जलने लगीं। पुलिस ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव के रमेश की झोपड़ी में किसी वजह से आग लग गई। घर में मौजूद महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पछुआ हवा तेज होने से आग फैलकर संतोष, अंगद, रामदेई, प्रशन, रामानंद और चालू की झोपड़ी में पहुंच गई।
इसकी सूचना पर पहुंचे बरवापट्टी के एसओ जितेंद्र कुमार टंडन, एसआई अभिषेक यादव और फायर ब्रिगेड ने लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल हीरालाल प्रसाद ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें