सीताराम चौराहा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ स्थित सपही बरवा में आयोजित सात दिवसीय राधा अष्टमी समारोह का सोमवार की हवन पूजन के बाद समापन हुआ। इस मौके पर भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुों में प्रसात वितरित किया गया। कथा वाचक आचार्य विनय राघवदास ने कहा कि हवन पूजन से वातावरण शुद्ध होता है। इस दौरान मुख्य यजमान प्रहलाद गुप्ता, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल आदि मौजूद रहे।