फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल मेला में शामिल हुए सात अखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के लतवा बाजार में आयोजित दो दिवसीय डोल मेला रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। डोल मेला में सात अखाड़े शामिल हुए। आखाड़े में संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बिहार व बंगाल के कलाकारों को बुला गया था। मेले में आसपास के लोगों सहित बिहार से भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन


बाजार में आयोजित डोल मेला में भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान, श्रीराम दरबार आदि की झांकिंया आकर्षण का केंद्र रहीं। हालांकि इधर चंद वर्षों से डोल मेले में थोड़ी तब्दीली आई है। मेला के दौरान होने वाली मारपीट, भगदड़ और हिंसक घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने आर्केस्ट्रा नर्तकियों के नृत्य पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसका नतीजा रहा कि मेला भक्तिभाव में सराबोर नजर आया। विभिन्न झांकियों वाले कलाकार भक्तिगीतों पर देवी देवताओं की वेषभूषा में नृत्य करते नजर आए। पुलिस और पीएसी के जवान सभी डोल व अखाड़ों के साथ तैनात किए गए थे, जो पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें