फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से स्थापित करें नए कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को मड़ार बिंदवलिया गांव के बरई पट्टी स्थित जूनियर हाईस्कूल खेल मैदान में हुआ। इसमें दस न्याय पंचायतों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि स्वस्थ समाज निर्माण में शिक्षा के साथ खेल का अलग महत्व है। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं। इससे राष्ट्र का नाम भी विश्व में रोशन करने का अवसर मिलता है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, अजय गोविंद राव शिशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें