फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज परिसर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय श्री हरि कथामृत में कथा वाचक ने भगवान गणेश की महिमा सुनाई। उन्होंने कहा कि माता पिता से बड़ा कोई नहीं है।
कथा सुनाते हुए साध्वी सुषमा भारती ने कहा कि भगवान शिव ने कार्तिकेय और गणेश से कहा कि ब्रह्मांड की परिक्रमा करना है। जो पहले यह पूर्ण कर लेगा उसे प्रथम पूजा करने वाला देवता का उपाधि मिलेगा। कार्तिकेय मोर पर सवारी कर ब्रह्मांड की परिक्रमा के लिए निकल पड़े, लेकिन भगवान गणेश ने माता-पिता का चक्कर लगाकर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि माता पिता का स्थान सबसे बड़ा है। इनके सामने पूरा ब्रह्मांड भी छोटा है। इस लिए जितना भी पूजा पाठ कर लें, लेकिन माता पिता का सेवा सम्मान नहीं करने पर सब व्यर्थ है। इसके पहले रामाधार वर्मा ने व्यास गद्दी का पूजन कर किया।
इस दौरान दुर्गेश सिंह, नंदलाल सिंह, मनोज चौबे, शेषमुनि गुप्ता, नंदलाल विद्रोही, केदार सिंह, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र प्रजापति, संतोष सिंह, विजय राव आदि मौजूद रहे।