पटहेरवा। हाईवे स्थित पटहेरिया में नव निर्मित सर्विस रोड एक जगह धंस गई और जल निकासी के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर भर गया है। इससे राहगीरों को परेशानी के साथ खतरे का अंदेशा बना हुआ है। हाईवे पर पटहेरिया में एनएचएआई की तरफ से ओवरब्रिज व सर्विस रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बुधसार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश का पानी सर्विस रोड पर जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के चलते भर गया है। वहीं,एक जगह सर्विस रोड धंस गई। धंसे स्थल से ही वाहनों का एक तरफ से दूसरे तरफ आवागमन होता है,ऐसे में हादसे का डर बन हुआ है। संवाद