तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल में सोमवार को पेराई बंद कर दी। इस सत्र में 151 दिन पेराई कर मिल ने कुल 79.13 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की है। सेवरही चीनी के बीते 25 नवंबर को इस वर्ष पेराई शुरू की थी। इसके पहले वर्ष 2018 -2019 में इस मिल ने 157 दिन में 78.98 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।
इस दौरान चीनी मिल के अधिशासी निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, जीएम इंजीनियरिंग संदीप सिंह, गन्ना प्रबंधक पीएन शाही, कारखाना प्रबंधक यशवंत सिंह बघेल, मजदूर नेता प्रेमशंकर सिंह, चीफ इंजीनियर दीपक श्रीवास्तव, प्रोडक्शन मैनेजर दिलीप मिश्र, जीएम वाणिज्य महेश अग्रवाल, सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राय आदि मौजूद रहे। संवाद