फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिंचाई विभाग के वरिष्ठ लिपिक ने की आत्महत्या

Sat, 23 Mar 2024 05:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ लिपिक ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी और साले पहुंचे तो कमरे में पंखे से उनका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। इसके लिए मेरे परिवार या अन्य लोगों को परेशान न किया जाए...। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी की वजह गृहकलह मानकर जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो खुदकुशी से पहले बाबू अपनी पत्नी से वीडियो कॉल कर जान देने की धमकी दी थी। कमरे से मिले सुसाइड नोट और पत्नी, साले से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभागीय अधिकारियों से भी पुलिस संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के कठघर गांव निवासी 42 वर्षीय रामनरायन यादव सिंचाई विभाग में वरिष्ठ लिपिक थे। वह सिंचाई विभाग काॅलोनी में सरकारी आवास में रहते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे उन्होंने अपनी पत्नी संगीता से मोबाइल पर वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। संगीता ने इसकी जानकारी अपने भाई शैलेश को दी। आनन-फानन दोनों दोपहर में उनके आवास पर पहुंचे तो कमरे में लगे पंखे में रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया।
पत्नी और साले भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। वे पोस्टमार्टम कराने के लिए भी तैयार नहीं हो रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद पत्नी पोस्टमार्टम के लिए राजी हुई। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया जांच में गृहकलह की बात आ रही है। खुदकुशी से पहले बाबू ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल भी की थी। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।
विज्ञापन

-
साला बोल रहा था-धोखा हो गया
पत्नी से वीडियो कॉल कर जान देने की धमकी देकर खुदकुशी करना मोहल्ले वालों के बीच चर्चा का विषय है। पति की मौत पर पत्नी संगीता दहाड़े मार रही थी और साला शैलेश बार-बार एक ही बात बोल रहा था ...धोखा हो गया, धोखा हो गया...। रामनरायन यादव का 17 साल का पुत्र राहुल और 15 साल की बेटी आंचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें