फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिव तांडव देख पंडाल में गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तुर्कपट्टी क्षेत्र के बेलवा गांव में आयोजित जागरण में राधाकृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। 
विज्ञापन
- बेलवा बुजुर्ग में भगवती जगराता का आयोजन
विज्ञापन

पडरौना। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा बुजुर्ग स्थित सचिवालय परिसर में शनिवार की रात निशा पूजा के दौरान भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें देवी गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं कलाकरों ने जब शिव तांडव का मंचन किया, तो पंडाल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
जागरण का उद्घाटन भाजपा नेता अनिल कुमार निर्मल व समाजसेवी आनंद सिंह ने देवी पूजन कर किया। इसके बाद गोरखपुर से आए हरिओम कुमार व उनकी टीम ने मां दुर्गा के भजन आज तेरा जगराता माता व मइया बाड़ी खप्परवाली, तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए समेत कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमाने पर मजबूर हो गए। जगराते में आए कलाकारों ने राधा रानी, शिव तांडव का मंचन किया तो हर-हर महादेव के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इसके बाद कलाकरों ने शिव-पार्वती विवाह व हनुमान की झांकी भी निकली।
इस दौरान वीरेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अजय तिवारी, श्रीराम सिंह, दिनेश गुप्ता, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें