फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा भी कड़ी : सुपर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 01 Jan 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण स्थल पर बृहस्पतिवार को नव वर्ष पर लगने वाले मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। डीएम ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। नामित मजिट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर एक जनवरी को कुशीनगर स्थित प्रसिद्ध महापरिनिर्वाण बौद्ध स्थल क्षेत्र में जिले के अलावा गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और पड़ोसी प्रांत बिहार के लोगों की भीड़ रहेगी। नववर्ष पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए कुशीनगर बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम ने तैनात सभी मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आपात स्थिति से निपटने एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम करेंगे। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर निरंतर भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें