पडरौना। बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। ज्योतिष को जिलाध्यक्ष और अशोक जिला मंत्री चुने गए।
निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रांतीय सदस्य जनार्दन प्रसाद मिश्र ने बताया कि सर्वसम्मति से ज्योतिष कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार चौरसिया को मंत्री, जितेंद्र मणि त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष और देवकरन सिंह को आय व्यय निरीक्षक चुना गया है। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष के पद पर महेश कुमार मिश्र, सुवाष चंद निर्मल, अवधेश पांडेय, रुद्र प्रताप पांडेय, जदुवीर सिंह, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पद पर अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राजेश राम, रजनीश सिंह, अजीत कुमार शुक्ल, नितेश कुमार श्रीवास्तव और सदस्य कार्यकारिणी के लिए विजय सिंह, महेश पटेल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, कलाधर त्रिपाठी, देवेंद्र प्रताप सिंह, मार्कंडेय दुबे, रामाश्रय कुशवाहा, ऋषिकेश पटेल, अमित कुमार पांडेय को चुना गया है। इस दौरान पारस नाथ मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, ईशा खां, डॉ. घनश्याम तिवारी, कृपाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।