पडरौना। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव के निर्देश पर प्रदेश में संचालित सभी बोर्ड के विद्यालयों का संचालन सुबह दस बजे से तीन बजे तक होगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालन में यह परिवर्तन प्रदेश में पड़ रहे अत्यधीक ठंड और शीतलहर को देखते हुए किया गया है। इस निर्देश का जिले में कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस संबंध में जिले के सभी विद्यालय संचालकों को पत्र जारी कर दिया गया है। संवाद