फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम से शिकायत के बाद एसडीएम ने दिलाया कब्जा

Tue, 06 Feb 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। जनता दर्शन में सीएम से शिकायत के बाद रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा बाजार निवासी हरेंद्र को अपनी जमीन पर कब्जा मिल गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से गांव के कुछ लोगों पर उनकी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था। कप्तानगंज एसडीएम ने सोमवार को अतिक्रमण हटवाते हुए पीड़ित को कब्जा दिला दिया। शिकायती पत्र पहुंचते ही हरकत में आए कप्तानगंज एसडीएम योगेश्वर सिंह लेखपाल और कानूनगो के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर अतिक्रमण हुए जमीन को खाली कराया। इस दौरान हलका लेखपाल प्रदीप कुमार समेत रामकोला पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें