दुदही। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एसडीएम ने शुक्रवार को बांसगांव रसीद टोला में शिविर लगाया। राजस्व, पुलिस, विकास एवं बाल विकास के लोग शामिल हुए। कुल 60 मामले आए। 20 मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम अभिजीत सिंह व तहसीलदार चंदन शर्मा की उपस्थिति में आयोजित शिविर में विकास से संबंधित 25, राजस्व के 30, पुलिस के तीन और दो अन्य कुल 60 मामले आए।आवास, राशन कार्ड एवं राजस्व के 20 मामले मौके पर निस्तारित कर दिए गए। थाना प्रभारी संतोष सिंह, बृजेश सिंह, बीडीओ रामराज कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक अवधेश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार, संजीव शाह, जितेंद, आदि मौजूद रहे। संवाद