फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने आरआरसी सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Tue, 23 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मैनपुर में आरआरसी सेंटर निरीक्षण करतीं एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैनपुर में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का मंगलवार को कसया एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति धीमी देख नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाकर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
गांव में पहुंचीं एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की तरफ से कूड़ों का निस्तारण करने के लिए गांव-गांव एकीकृत ठोस प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) का निर्माण कराया जा रहा है। जितना शीघ्र इसका निर्माण कार्य पूरा होगा, उतना ही जल्दी कूड़ा निस्तारण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने आरसीसी निर्माण कार्य के प्रत्येक बिंदुओं की जांच कर ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद और ग्राम विकास अधिकारी अपूर्वा प्रियदर्शिनी को आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कसया बीडीओ सुधा पांडेय, एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद, हल्का लेखपाल सुनील कुशवाहा, ग्राम रोजगार सेवक प्रियंबदा, पंचायत सहायक शुभम् निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें