फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

Sat, 17 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में विभिन्न धाराओं में लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसडीएम आशुतोष ने विभिन्न धाराओं में निर्धारित समय सीमा के बाद लंबित वादों की समीक्षा की कर्मचारियों को लंबित वादों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिया। धारा 24 में लंबित वादों की समीक्षा के दौरान लापरवाही करने पर उन्होंने संबंधित लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रबी की फसल कटाई के बाद धारा 24 में पारित किए गए आदेशों के अनुसार तत्काल कार्रवाई करें। धारा 34 एवं धारा 35 के वादों की समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त पेशकार को प्रतिदिन इन धाराओं में लंबित वादों की सूची तैयार कर संबंधित कर्मचारी को प्रस्तुत करें। धारा 30,34,80,89, 98 में लंबित प्रकरण विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया। मौके पर तहसीलदार धर्मवीर सिंह, राजस्व कानूनगो अजय लाल श्रीवास्तव, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, अजय दुबे, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें