पडरौना। सदर तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम व्यास नारायण उमराव और सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने त्योहारों को लेकर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। अफसरों ने लोगों से शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ रहते हुए त्योहार को शांतिपूर्वक मनाते हुए लोगों को जागरुक करने की बात कही। सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश को प्रसारित न करें। भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना व चौकी को सूचना दें। संवाद