फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी व बिहार पुलिस में झड़प के बाद हुई हाथापाई

Sat, 23 Dec 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार(कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गंगुआ बाजार में सादी वर्दी में पहुंची बिहार पुलिस एक युवक को अपने साथ जबर्दस्ती ले जाने लगी। मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो बिहार पुलिस से बहस शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस से भी बिहार पुलिस की झड़प होने लगी। मौजूद लोगों की मानें तो दोनों प्रांत के पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई है।
विज्ञापन

गंगुआ बाजार में बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे बिहार के गोपालगंज जिले की कटेया थाने की पुलिस सादी वर्दी में पहुंची। आरोप है कि बाजार स्थित देसी शराब भट्ठी पर शराब खरीदने गए एक युवक को जबरन बिहार पुलिस अपने साथ ले जाने लगी। बाजार के कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। विरोध कर रहे लोगों व बिहार पुलिस में झड़प शुरू हो गई। इस बीच किसी ने सूचना समउर बाजार चौकी के पुलिसकर्मियों को दे दी। पहुंची यूपी पुलिस ने बिहार पुलिस से युवक को अपने साथ ले जाने का कारण पूछा। उसके बाद मामला बिगड़ गया। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों प्रांतों के पुलिसकर्मियों में हाथापाई होने लगी। हालांकि, हाथापाई की बात से पुलिस इन्कार कर रही है। मामला बढ़ने लगा तो बिहार पुलिस ने आधा दर्जन और गड़ियां मंगा लीं। इधर, समउर पुलिस की सूचना पर एसएचओ तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव भी फोर्स के साथ गंगुआ बाजार पहुंच गए। करीब एक घंटे तक दोनों प्रांतों की पुलिस के बीच कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तमकुहीराज एसएचओ अतुल श्रीवास्तव व कटेया थानेदार छोटन कुमार के बीच वार्ता हुई। इसके बाद बिहार पुलिस अपनी गलती मानते हुए वापस चली गई। इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार पुलिस (कटेया थाना) गंगुआ बाजार सादी वर्दी में पहुंची थी। सूचना पर मैं भी पहुंचा। हल्की कहासुनी के बाद बिहार पुलिस लौट गई। घटना के बाद बाजार में स्थिति सामान्य है। वहीं, कटेया थाने के थानेदार छोटन कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस से झड़प की बात निराधार है। पुलिस अपनी ही सीमा में रहकर बिहार प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें