फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल कबाड़ी की मौत

Mon, 09 Sep 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के तमकुही-अहिरौली मार्ग पर चखनी दुखी मिश्र (बड़ी नहर चौराहा) से 100 मीटर आगे अगरवा निवासी प्रभु गुप्ता (45) को शनिवार की शाम तमकुहीराज की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी तमकुही भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविंद्रनगर धूस मेडिकल कॉलेज से उन्हें बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय घायल की रास्ते में मौत हो गई। मृतक प्रभु गुप्ता कबाड़ी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इनके अलावा परिवार में कोई दूसरा सदस्य कमाने वाला नहीं है। उनके चार बच्चे हैं। उनमें दो बेटियां बंधन (16), नीलू (14) तथा दो बेटे बुलेट (10) व आदित्य (7 )हैं। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बाइक पुलिस के कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें