फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्काउट अमन व गाइड श्रेया को ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत

Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में स्काउट गाइड चैंपियनशिप ट्राॅफी के साथ प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय स
विज्ञापन
पकवा इनार। भारत स्काउट और गाइड्स उत्तर प्रदेश की 26वीं जनपदीय रैली अशोक विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकटहां मिश्र में संपन्न हुई। इसमें कॉलेज के स्काउट और गाइड्स ने लगातार चौथी बार चैंपियन ट्रॉफी जीतकर काॅलेज का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

टीम के दल नायक अमन कुमार और कंपनी नायिका श्रेया श्रीवास्तव, स्काउट मास्टर्स विजय मणींद्र, सत्येंद्र पांडेय और गाइड प्रभारी कृष्ण मोहन की मौजूदगी में शुक्रवार को काॅलेज में प्रार्थना स्थल पर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने स्काउट और गाइड के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।इस मौके पर पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त एमडीआई खान ने एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट कमिश्नर को स्मृति चिह्न सहित अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान सुरेश प्रसाद गुप्त, वेद प्रकाश मिश्र, अमरजीत मिश्र, सूर्य प्रकाश, शिवानंद धर दुबे, अनिल दुबे, जमीर अहमद, राजेश राम, उपेंद्र प्रसाद, राजेश पाठक, शंभू शरण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें