फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची स्काॅर्पियो

Mon, 18 Nov 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। हाईवे स्थित हरिहरपुर के समीप रविवार सुबह करीब दस बजे ओवरटेक के दौरान ट्रक व स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो चालक को चोट नहीं आई है। घना कोहरा के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया निवासी रामज्ञान चौरसिया (46) रविवार सुबह परिवार की एक महिला का उपचार कराने स्कॉर्पियो से तमकुहीराज सीएचसी जा रहे थे। वाहन में उनकी पत्नी उर्मिला देवी (44), भतीजी अमृता (22) व भतीजा अमरजीत की पत्नी ज्योति देवी (24) सवार थे। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप घना कोहरा होने के कारण ओवरटेक करने के दौरान सामने ट्रक से स्काॅर्पियो टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि स्काॅर्पियो उछलकर दूसरी लेन में चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें