गौरीबाजार। क्षेत्र के खरोह चौराहे के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित स्कूटी टकरा गई। जिससे स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। जहां गंभीर स्थित देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया कोतवाली क्षेत्र के सोमनाथ मंदिर निवासी लक्ष्मी 30 वर्ष पुत्री रामभवन रविवार सुबह गोरखपुर के तरफ से आ रही थी। खरोह चौराहे के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं।