फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोलियो बूथ दिवस पर खुले रहेंगे स्कूल

Wed, 04 Dec 2024 12:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। प्रभारी उप जिलाधिकारी मु.जफर की अध्यक्षता में मंगलवार को सघन पल्स पोलियो अभियान टास्क फोर्स की बैठक हुई। हाटा, मोतीचक और सुकरौली सीएचसी के प्रभारी, बीईओ और सीडीपीओ शामिल हुए। आठ से 13 दिसंबर तक चलने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। आठ दिसंबर को बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। नौ से 13 दिसंबर तक घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। 8 दिसंबर को सभी स्कूल खुले रहेंगे। बच्चों को मिड-डे मील भी दिया जाएगा। आंगनवाड़ी कर्मी बच्चों को बूथ पर लाने में सहयोग और पोषाहार का वितरण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें