पडरौना। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि और लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में संचालित सभी राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी डीआईओएस रविंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालन के दौरान सभी विद्यालयों में ओआरएस, शुद्ध पेजयल और जरूरी दवाओं की व्यवस्था रखेंगे। इसमें किसी भी तरह की लारवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद