पडरौना। छठ महापर्व को देखते हुए सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने दी। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित कक्षा आठवीं तक सभी परिषदीय विद्यालयों के अलावा अशासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। मंगलवार को पुन: निर्धारित समय पर विद्यालय संचालित होंगे। संवाद