पडरौना। जिले में पड़ रही भीषण ठंड, शीतलहर व कोहरे को देखते हुए जिले में 12वीं तक संचालित सभी विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह और बीएसए डॉ.राम जियावन मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर ठंड, शीतलहर, गलन और कोहरे को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्त विहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, केजीबीवी एवं अन्य समस्त बोर्ड से संचालित नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों में 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इस दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रहेगा। समस्त विद्यालय स्टाफ स्कूल में उपस्थित होकर विभागीय कार्य करेंगे। संवाद