पडरौना। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में 12वीं तक संचालित सभी विद्यालयों में तीन से पांच जनवरी तक यूपी बोर्ड के अलावा अन्य सभी बोर्ड के संचालित विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रहेगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षण रविंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस आदेश में शिथिलता बरतने वाले स्कूल संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद