फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालय गई छात्रा लापता, तीन के खिलाफ अपहरण का केस

Mon, 06 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की निवासी है छात्रा
विज्ञापन



उजारनाथ। विद्यालय पढ़ने गई पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक छात्रा लापता है। खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता नहीं चला तो उसकी मां ने मोबाइल फोन पर बातचीत करने वाले युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ छात्रा का अपहरण करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।। छात्रा के लापता होने की घटना 30 अक्तूबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन

सत्रह वर्षीय छात्रा की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि फाजिलनगर स्थित एक इंटरमीडिएट काॅलेज में उनकी बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। वह घटना के दिन सुबह नौ बजे विद्यालय के लिए घर से निकली, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसकी सहेलियों व रिश्तेदारी से पूछताछ की गई। बाद में पता चला कि गांव का ही एक युवक अक्सर छात्रा से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था।
विज्ञापन

जब उसके घर जाकर पता किया तो वह भी वहां भी नहीं था। उसके माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी तो वे अपशब्द कहते हुए दरवाजे से खदेड़ दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें