फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल गई छात्रा लापता, केस दर्ज

Fri, 26 Jan 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना मंगलवार की बताई गई है।
विज्ञापन


तहरीर मेंं कहा है कि उसकी पुत्री कक्षा दस की छात्रा है। वह 23 जनवरी की सुबह पढ़ने स्कूल गई, लेकिन शाम पांच बजे तक घर नहीं आई। हर संभावित जगह ढूढ़ा लेकिन, कहीं भी पता नहीं चला। महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें