फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल वैन पेड़ से टकराई, तीन बच्चे चोटिल

Thu, 01 Feb 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
ठोरी से बबुइया हरपुर जाने वाले मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूली वैन।
विज्ञापन
मंसाछापर। पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के ठोरी से बबुइयां हरपुर मार्ग पर बुधवार की शाम स्कूल से बच्चों को घर लेकर जा रही स्कूल वैन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइकिल और बाइक सवार के बीच टक्कर के बाद उसे बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। तीन बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। अगर पेड़ के सहारे बच्चों से भरी स्कूल वैन नहीं रुकी होती तो गड्ढे में पलट गई होती और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही स्थित शील सागर पब्लिक स्कूल के छात्र बुधवार को छुट्टी के बाद करीब तीन बजे वैन से घर जा रहे थे। वैन में 12 से अधिक बच्चे सवार थे। स्कूल वैन ठोरी मोड़ बबुइयां हरपुर मार्ग पर पहुंची थी कि अचानक सामने बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। उन्हीं को बचाने के चक्कर में वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं तरफ पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद वैन में मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और चालक कूद कर भाग गया।
हादसे के बाद पहुंचे आस-पास के लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला। घायल आकृति प्रजापति,नैतिक चतुर्वेदी,सूर्यप्रकाश पाल को निजी अस्पताल पडरौना पहुंचाया गया, जहां इलाज हुआ। हादसे के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार नौगावा निवासी 17 वर्षीया हशबून को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पडरौना कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर सिपाही गए थे। तीन बच्चों को हल्की चोटें आई थी। जिनका उपचार स्कूल प्रशासन की ओर से पडरौना निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें