फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल गए छात्र को कक्षा में सांप ने डसा, हालत गंभीर

Wed, 07 Aug 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बांसगांव चौरिया में पढ़ने गए कक्षा दो के एक छात्र को किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। छात्र के शोर मचाने पर स्कूल के शिक्षकों ने उसे दुदही सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

दुदही ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बांसगांव चौरिया में कक्षा दो में पढ़ने गए दस वर्षीय छात्र कृष्णा यादव किसी कार्य से कक्षा चार के कमरे में चला गया। उस कमरे में रखे कुर्सी पर पहले से कोई जहरीला सर्प बैठा था। कृष्णा ने ध्यान नहीं दिया और जैसे ही कुर्सी के पास पहुंचा तो सर्प ने उसके पैर में डस लिया। शिक्षक उसे दुदही सीएचसी ले गए। प्रधानाध्यापक जवाहर प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद छात्र को सीएचसी दुदही ले गए, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि छात्र के सांप डसने की बात कही जा रही है। लेकिन उसके पैर में किसी तरह का निशान नहीं है। उसका इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। कृष्ण के पिता मंगरू यादव ने बताया कि स्कूल के पीछे झाड़झंखाड़ है। शिक्षण कक्ष में लगे खिड़की पर जाली भी नहीं है। इसकी वजह से कीड़े मकोड़े कमरे में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें