संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। क्षेत्र के पचफेड़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को निपुण लक्ष्य अभियान की शुरुआत हुआ। इसमें विद्यार्थियों का असेसमेंट एवं टीएलएम बिग बुक और प्रिंट रिच मटेरियल का प्रयोग कर विद्यार्थियों के अधिगम को बेहतर करने की चर्चा की गई।
बीईओ देवमुनी वर्मा ने कहा कि निपुण लक्ष्य अभियान का उद्देश्य विद्यालय में बच्चों का नामांकन, ठहराव, संपूर्ण स्पॉट असेसमेंट, संदर्शिका आधारित शिक्षण, अभिलेखी करण के साथ ही टीएलएम, बिग बुक, प्रिंट रिच मटेरियल का प्रयोग कर छात्रों को निपुण करना है। शिक्षक को समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण एवं उपलब्ध शिक्षण सामग्रियों के प्रयोग कर शिक्षा दी जाए, तो बहुत जल्द बच्चों के निर्धारित लक्ष्य में निपुण कर पाएंगे।
इस दौरान एआरपी राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, सत्यजीत द्विवेदी, अवधेश कुमार, विकास तिवारी, बालेश्वर तिवारी, अजय कुंवर, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।