पडरौना। भारत सरकार की तरफ से संचालित विज्ञान ज्योति छात्रवृति योजना के तहत मंगलवार को शहर के उदित नारायन इंटर काॅलेज परिसर में छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। इसमें कॉलेज के छह छात्राओं में छात्रवृति वितरित की गई। काॅलेज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से छात्राओं को छात्रवृति देने का उद्देश्य मेधावी छात्राओं की शिक्षा अनवरत जारी रखना है। जो छात्राएं धनाभाव के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती थीं उन्हें आगे की पढ़ाई करने में सहुलियत मिलेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बृजेश मिश्र ने कहा कि सरकार की तरफ से मिली छात्रवृत्ति का छात्राएं पढ़ाई में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार छात्राओं में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभ्यांत्रिकी एंव गणित (स्टेम) रूचि बढ़ाने के लिए मेधावी छात्रों को दी जा रही है।