पडरौना। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में रविवार को छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से पडरौना के सरस्वती चौक स्थित एक काॅलेज में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इसमें सरकार की तरफ से संचालित छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने कहा कि कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में छात्रवृत्ति की धनराशि वरदान साबित होती है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न हो। इसके लिए योजनाएं संचालित कर जरूरत मंद व कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग कर रही है। उन्होंने विभाग की तरफ से संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारियां दी।