फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का सत्याग्रह जारी, केस दर्ज करने की मांग

Thu, 31 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के बिजली उपकेंद्र स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में बुधवार को दूसरे दिन भी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सत्याग्रह जारी रखा। पदाधिकारी तमकुहीराज एसडीओ के कार्यालय में हुई हाथापाई के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने के विरोध में सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका मांग है कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक आंदोलन किया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने, गिरफ्तारी और एसडीओ को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। समिति ने कहा कि तमकुहीराज में एसडीओ के तरफ से तहरीर देने के पांच दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें