दुदही। अमवाखास में करीब 10 वर्ष पहले बनी पानी की टंकी से आपूर्ति नहीं होने से नाराज युवक का ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को दूसरे दिन भी सत्याग्रह जारी रहा। उन्होंने चेताया कि मांग पूरी होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा। क्षेत्र के अमवा खास के मोहन सिंह कुशवाहा ने सोमवार से ब्लॉक कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी उनका सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। उन्होंने कहा कि पानी टंकी से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को घर में लगे साधारण नल का पानी पीना पड़ता है। पानी आपूर्ति शुरू कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संवाद