फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए डाटा फीडिंग नहीं करने वालों का रुका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए डाटा फीडिंग नहीं करने वालों का रुका वेतन
विज्ञापन

- डीएम के निर्देश पर 700 शिक्षकों-कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
पडरौना। नगर निकाय चुनाव के लिए डाटा फीडिंग नहीं करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन डीएम ने रोक दिया है। इसमें जिले के 50 माध्यमिक और 20 संस्कृत विद्यालयों के लगभग 700 शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं।
कुशीनगर जिले में 55 वित्तपोषित और 20 संस्कृत विद्यालय संचालित होते हैं। नगर निकाय चुनाव में मतदान और मतगणना में बतौर कार्मिक ड्यूटी के लिए शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डॉटा फीडिंग कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

बार-बार कहने के बाद भी अभी तक केवल पांच माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने नगर निकाय चुनाव के लिए डाटा फीडिंग करा सके हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अभी तक डाटा फीडिंग नहीं कराने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को डाटा फीडिंग होने तक वेतन बाधित कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव के लिए डाटा फीडिंग नहीं कराने वाले करीब सात सौ शिक्षक व अन्य कर्मचारियों का वेतन बाधित किया गया है। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर किया गया है। वेतन बाधित होने के बाद शनिवार को जिले के दस विद्यालयों की तरफ से डाटा फीडिंग करवाकर साक्ष्य प्रस्तुत किया गया है। इनका वेतन जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें