फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारियों ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी का लिया निर्णय

Sun, 30 Jul 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा स्थित एक धर्मशाला में रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। इसमें साप्ताहिक बंदी पर चर्चा कर मतदान के जरिए शनिवार को साप्ताहिक बंदी करने निर्णय लिया गया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि शनिवार को साप्ताहिक बंदी की घोषणा की। साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित करने में व्यापारियों में अलग-अलग दिन का प्रस्ताव था। इसको देखते मतदान कराया गया, जिसमें शनिवार दिन के पक्ष में 233, रविवार के पक्ष में 77, मंगलवार के पक्ष में एक और अवैध दो मत मिले। इसके बाद शनिवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री संजय सिंह पटेल, हरेंद्र तिवारी, हेमंत सिंह पटेल, दिलीप मद्धेशिया, राजू गुप्ता, प्रदीप सोनी, गफूर अंसारी, सदिक खान, सुजीत गुप्ता, राजकिशोर चौरसिया, अलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें