फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में हुई थी संदीप की हत्या

Wed, 13 Dec 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर/बरवाट्टी/दुदही। बीते 29 नवंबर को बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी गांव के बाहर जिस युवक का शव गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटका युवक का शव मिला था, उस हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम संबंध को लेकर की गई थी। संदीप यादव सहित दो युवक एक ही युवती से प्रेम करते थे। यह बात दूसरे युवक दिनेश यादव को पता चली तो उसने अपने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मिलकर संदीप की गमछे से गला कसकर हत्या करने के बाद शीशम के पेड़ से लटका दिया था। पुलिस इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बरवापट्टी थाने में सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी गांव से 23 नवंबर से लापता संदीप यादव नाम के जिस युवक का शव 29 नवंबर को गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला था, उसकी हत्या प्रेम संबंध को लेकर की गई थी। संदीप यादव और हत्यारोपी दिनेश यादव पुत्र अवधेश यादव एक ही युवती से प्रेम करते थे। यह बात दिनेश को पता चली तो उसने गांव के ही चंदन भारती पुत्र दहारी भगत की मदद से गमछे से गला कसकर संदीप की हत्या करने के बाद पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को पांडेयपुर पुल से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा बरवापट्टी थाने की पुलिस व स्वॉट टीम के संयुक्त प्रयास से हुआ। इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बरवापट्टी थाने की प्रभारी निरीक्षक सुमन सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी आलोक यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें