पडरौना। बालू लदा एक ट्रैक्टर-ट्राली को सोमवार को खनन अधिकारी ने सीज कर नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सुपुर्द दिया। पुलिस इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। नेबुआ नौरंगिया के पश्चिमी क्षेत्र में बह रही छोटी गंडक नदी से अवैध बालू खनन का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान रायपुर बंजरिया में एक अज्ञात बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राॅली छोटी गंडक नदी के घाट पर मिला। उन्हें देखकर चालक वहां से भाग गया। जांच के दौरान ट्राली पर सफेद बालू लदा मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया। संवाद