खड्डा। पुलिस ने सोमवार को बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद किया है। इसकी सूचना खनन विभाग को भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। चालक व वाहन स्वामी के पहचान की कोशिश चल रही है। खड्डा थाना क्षेत्र के भैड़ी जंगल गांव के पास से रविवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्राली पर बालू लदा मिला। गश्त के दौरान पुलिस वालों ने उसे बरामद कर थाने में लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस इसकी रिपोर्ट खनन विभाग सहित प्रशासन को भेज दिया है। खनन विभाग की तरफ से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।