कसया। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर मठ स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 15 लाभार्थियों को 7.68 लाख रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र दिया गया। मातृत्व शिशु योजना के तहत सात लाभार्थियों को 3.28 लाख, जबकि कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 8 लाभार्थियों को 4.40 रुपये के स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इसके साथ ही कसया में निर्माणाधीन पर्यटन थाना में कार्यरत 12 निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराकर प्रमाण पत्र भी दिया गया।