फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिठाई की पांच दुकानों से लिए नमूने, हड़कंप

Wed, 06 Aug 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मिठाई की दुकान से नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के तीन प्रमुख बाजारों का खाद्य विभाग की तरफ से जांच हुई। मंगलवार की शाम को सहायक आयुक्त खाद्य प्रदीप राय की अगुवाई में खिरकिया, पड़री और भैरोगंज में मिठाई की दुकानों की जांच हुई। तीनों बाजारों में पांच मिठाई के दुकानों पर नमूना जांच के लिया गया। जांच के डर से कई मिठाई और होटल की दुकान वालों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। सहायक आयुक्त खाद्य प्रदीप राय, इंस्पेक्टर रजनी मौर्य सबसे पहले खिरकिया पहुंचे, यहां दुकानों का नमूना लिया गया। इसके बाद पड़री पिपरपाती और भैरोगंज बाजार में भी टीम पहुंची। तीनों बाजारों के पांच मिठाई के दुकानों से छेना, पेड़ा, लड्डू, खोवा मिठाइयों का नमूना लिया गया। जांच के दौरान मिठाई की दुकानदारों में हड़कंप मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें