पडरौना। दिवाली समेत अन्य पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार ने कई दुकानों की खाद्य सामग्री की जांच की। विभाग की टीम ने पांच दुकानों से मिठाई व अन्य खाने-पीने के छह नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
सहायक आयुक्त(खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में जांच टीम ने पडरौना के अलावा फाजिलनगर, खिरकिया और कसया में कुल पांच दुकानों की जांच की। टीम ने इन दुकानों से मिठाई, नमकीन समेत खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि नमूनों जांच के लिए प्रयोशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में कमी पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंकज कुमार कन्नौजिया, योगेश कुमार राय, सच्चिदानंद गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।